Search News

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई विधायक डॉ. नीरज बोरा की टीम

विधायक डॉ नीरज बोरा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: October 10, 2026

• कहीं बांटा दूध, तो कहीं भोजन, राशन और पेयजल पहुंचाकर दी राहत

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत अभियान जारी है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा की टीम जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने में जुटी है। शुक्रवार सुबह चौबे डेयरी के पास स्थित कॉलोनी में प्रभावित परिवारों को दूध वितरित किया गया। इसके बाद विभिन्न बाढ़ प्रभावित बस्तियों में भोजन, राशन सामग्री और पेयजल की बोतलें बांटी गईं। राहत सामग्री वितरण अभियान के तहत गणेश विहार, दाउदनगर नई बस्ती, गोमतीपुरम, कृष्णापुरम, हरिबाग, अलीबाग, बाबा बर्फानी कॉलोनी, मामा कॉलोनी, आकाश विहार कॉलोनी और लोधेश्वर कॉलोनी में जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाई गई। बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में हो रही परेशानियों को देखते हुए टीम ने विभिन्न इलाकों में पहुंचकर खाद्य सामग्री और पेयजल वितरित किया। राहत अभियान में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामग्री पहुंचाई।

राहत वितरण में ये कार्यकर्ता रहे शामिल

राहत सामग्री वितरण अभियान में सुनील सिंह, सतीश वर्मा, लवकेश सिंह, मनीष बाजपेई, बबलू चौधरी, शैलेन्द्र मौर्य, शैलेन्द्र स्वर्णकार, आदित्य गौर, श्रेया निगम, गौरव अवस्थी, विवेक लोधी, शीलू जायसवाल, सतीश मिश्रा, लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित, सचिन गुप्ता, बब्बू पाण्डेय, शिवम श्रीवास्तव, नीरज यादव, मोहित गौतम, अनुराग श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा और सोनू बाजपेई समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: