Search News

बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे व्यापारी, घैला में राहत शिविर शुरू

राहत कार्य
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: October 10, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की घैला इकाई ने राहत अभियान शुरू किया है। इकाई के अध्यक्ष हर्ष माहेश्वरी के नेतृत्व में 09 अक्टूबर से माहेश्वरी ज्वेलर्स, नायरा पेट्रोल पंप के निकट राहत शिविर लगाया गया है। शिविर के माध्यम से स्थानीय व्यापारियों और समाजसेवियों के सहयोग से राहत सामग्री एकत्र की जा रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारी ट्रैक्टर और नाव के जरिए बाढ़ प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सहायता मिल सके। संगठन ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि भविष्य में संगठन की सभी इकाइयों के सहयोग से राहत सामग्री एकत्र कर प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य संकट की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना और उनकी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करना है।

Breaking News:

Recent News: