लखनऊ। अवध बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के अधिवक्ता विनीत कुमार चौरसिया ने संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। नामांकन के दौरान उत्तम सिंह भदौरिया, सुरेन्द्र सिंह लोधी, शशांक उपाध्याय, राकेश कुमार, अब्दुल खत्ताब, विनायक गिरी, आयुष निगम व हर्षित पांडे समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
