Search News

बीकेटी में थानाप्रभारी की अध्यक्षता में सुरक्षा की दृष्टिगत जागरूकता बैठक हुई आयोजित

  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Praveen Yadav
  • Updated: November 18, 2024

बीकेटी,कैनविज टाइम्स संवाददाता

सोमवार को बख्शी का तालाब थाना परिसर में थाना प्रभारी बीकेटी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता बैठक आयोजित हुई,इस जागरूकता बैठक में थाना क्षेत्र के सभी होटल/ढाबा,रिजॉर्ट,लॉन मलिक शामिल हुए।इस मौके पर मौजूद सभी लोगों से थाना प्रभारी ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपराध पर लगाम लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने बाहर-अंदर सुरक्षा की दृष्टिगत पर्याप्त स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगे,जिससे चोरी सहित अन्य घटनाओं पर लगाम लग सके और सभी लोगों को सुरक्षा का माहौल मिल सके एवं आवश्यकतानुसार सी.सी.टी.वी.कैमरो को इस प्रकार लगाया जाए जो प्रतिष्ठान के अन्दर एवं बाहर के सभी क्षेत्रों का कवर कर सकें यथासंभव सभी कैमरे अच्छी क्वालिटी एवं नाईट विजन के हो,फेस डिटेक्शन वाले हो एवं डेटा कम से कम 03 महीने तक हार्ड डिस्क (डी.वी.आर.) में सेव रह सकें,लगाए गये सीसीटीवी कैमरों की स्थिति इस प्रकार हो कि एक कैमरा दूसरे कैमरों की रिकार्डिंग को कवर कर सकें।समय-समय पर उक्त कैमरों को प्रतिष्ठान मालिकों द्वारा चेक किया जाए एवं खराबी आने पर तत्काल दुरूस्त कराया जाए।वही इस मौक़े पर महिला उप निरीक्षक नेहा सिंह चौहान तथा थाना क्षेत्र के मैरिज लॉन/रिजॉर्ट एवं होटल/ढाबा मालिक मौजूद रहे। 


 

Breaking News:

Recent News: