बीकेटी,कैनविज टाइम्स संवाददाता
लखनऊ जनपद के बख्शी का तालाब स्थित बीकेटी इंटर कालेज परिसर में पहला दहेज़ रहित विवाह समारोह आयोजित हुआ,यह आयोजन माँ चन्द्रिका देवी यज्ञसेनी हलवाई वैश्य(दहेज रहित)विवाह समारोह समिति बक्शी का तालाब,लखनऊ द्वारा आयोजित किया गया जहां 15जोड़े दांपत्य जीवन से जुड़े।15 नवंबर शुक्रवार को विवाह हेतु परिचय सम्मलेन तथा बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व 16 नवम्बर शनिवार को जयमाल एवं शुभ विवाह समारोह तथा रविवार सुबह विदाई समारोह आयोजित हुआ।यह आयोजन देवेश कुमार यज्ञसेनी बालामऊ-कछौना (हरदोई) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों के लिए भोजन एवं बच्चों के लिए निःशुल्क दूध व रुकने की उचित व्यवस्था की गई थी।जो जोड़े दहेज़ रहित विवाह के लिए पहले से तय हो चुके थे,उन्होंने अपना पंजीकरण भी फोन के माध्यम से करवाया था।इस माँ चन्द्रिका देवी यज्ञसेनी हलवाई वैश्य(दहेज रहित)विवाह समारोह समिति बक्शी का तालाब,लखनऊ में व्यवस्थापक राममोहन गुप्ता,अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता,उपाध्यक्ष शरद गुप्ता,महामंत्री शुभम् गुप्ता,उपाध्यक्ष केके गुप्ता तथा कुशल मार्गदर्शक की भूमिका में देवेश यज्ञसेनी शामिल रहें।इस मौक़े पर बीकेटी विधायक योगेश कुमार शुक्ला ने सर्वसमाज से दहेज रहित विवाह की अपील करते हुए कहा कि आज बीकेटी इंटर कालेज परिसर में जो इस तरह का भव्य आयोजन मां चंद्रिका देवी यज्ञसेनी,हलवाई,वैश्य(दहेज रहित)विवाह समारोह समिति बीकेटी द्वाराआयोजित किया गया,जो अपने आप में एक मिशाल कायम की है और अन्य समाज के लोगों को भी जागरूक करने का काम करेगी।वहीं सीतापुर एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि बिना दहेज के शादी करने पर दोनों पक्षों में अपसी सामंजस्य एवं प्रेम बना रहता है।शादी विवाह दो परिवारों का मेल होता है,इसमें दहेज नामक राक्षस को अपने आस पास नही भटकने देना चाहिए।दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में इस तरह के आयोजन से लोगों में काफ़ी जागरूकता आयेगी और दहेज़ रहित विवाह के लिए लोग अपने हाथ भी आगे बढ़ाएंगे।इस कार्यक्रम में बीजेपी अवध क्षेत्र के प्रभारी विजय प्रताप सिंह,बीजेपी पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी,एसएस स्कूल के प्रबंधक प्रवीण सिंह चौहान,संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे,प्रदेश प्रभारी बब्बू पांडे,बीकेटी इकाई के अध्यक्ष वेदरतन सिंह चौहान,डा.सत्येंद्र सिंह,उपाध्यक्ष विनोद कुमार अवस्थी महाराजा, महामंत्री इतेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।
