Search News

बीकेटी में विकलांग युवक की पीट-पीट कर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Praveen Yadav
  • Updated: November 22, 2024

 

बीकेटी,लखनऊ 

बख्शी का तालाब थानांतर्गत बीती रात अज्ञात युवकों ने बृहस्पतिवार की रात घर से किराना का सामान लेने के लिए निकले एक विकलांग युवक की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी और मौक़े से फरार हो गए,वहीं पास के गांव में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे कुछ युवकों ने रास्ते पर खून से लथपथ पड़े एक युवक को देखा तो जिसकी सूचना पुलिस को दिया,वही मौक़े पर पहुंची पुलिस ने फैरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कर मृतक का पंचनामा करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई थी।सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी ऋषभ रूण़वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि थानांतर्गत देवरी रुखारा निवासी युवक अर्जुन लोधी (45)गुरुवार शाम को लगभग 6 बजे घर से नजदीकी गांव लोहारनपुरवा किराना का सामान लेने गया था,वहीं से वह अपने घर देवरी रुखारा वापस आ रहा था,तभी गांव के बाहर अज्ञात युवकों ने लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर मौक़े से फरार हो गए,वहीं रास्ते से निकल रहे कुछ युवकों ने अर्जुन को खून से लथपथ पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी,सूचना पर पहुंची बीकेटी पुलिस ने घटना का स्थलीय निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित करवाकर मृतक के शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कारवाई में जुटी हुई थी,सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी ने कहा कि घटना की जांच में टीमें लगी हुई है जल्द घटना का अनावरण कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Breaking News:

Recent News: