ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर शिवपाल सिंह ने दिया बयान, बोले - हमारे यहां आएं
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र जारी है। अभी तक सत्र में अनुपूरक बजट पेश करने सहित कई विधेयकों को पेश किया गया। वहीं, वंदे मातरम पर भी बहस हो चुकी है। आज मंगलवार को भी सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, देश को अराजकता की राह पर ले जाना चाहता है विपक्ष
यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि सपा ने प्रदेश को अराजकता की आग में झोंका। प्रदेश को वन डिस्ट्रिक वन माफिया दिया। अब प्रदेश शांति और विकास की राह पर है। उन्होंने कहा कि अब सपा की दाल नहीं गलने वाली है। प्रदेश तरक्की की राह पर है। विपक्ष पूरी तरह से डिरेल हो गया है। सपा के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। विपक्ष देश को अराजकता की राह पर ले जाना चाहता है। सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये लोग हमारी पार्टी में आएं सभी को सम्मान मिलेगा। सदन में गूंजा प्रदूषण का मुद्दा, सपा सदस्य बोले- 2022 में 17 लाख मौतें हुईं
यूपी विधानसभा की कार्यवाही में सपा सदस्य ने प्रदूषण का मुद्दा उठाया और सरकार से सवाल पूछा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए क्या किया जा रहा है। 2022 में 17 लाख मौतें प्रदूषण के कारण हुई हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिना स्थलीय निरीक्षण के एनओसी दे देता है। इस पर संबंधित विभाग के मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए और प्रदूषण रोकने के लिए हर किसी को आगे आना होगा। बीते तीन वर्षों में हमारी सरकार ने प्रदूषण नियंत्रित किया है। प्रदूषण बढ़ा नहीं है बल्कि कंट्रोल किया गया है। सपा सदस्यों ने सदन के अंदर भी "सेव अरावली सेव लाइफ" के नारे लगाए। यूपी के विधानमंडल सत्र में सपा विधायक ने अरावली मामले को उठाया। सपा विधायक ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने "सेव अरावली सेव लाइफ" का नारा लगाया। विधायकों ने सोनम वांगचुक को रिहा करने के लिए भी नारे लगाए।
विधायक ने कहा कि अरावली जीवन दायिनी पर्वत श्रृंखला है। इसे बचाना चाहिए क्योंकि ये इंसानों और जीव-जंतुओं के जिंदा रहने के लिए जरूरी है।
