लखनऊ संवाददाता ।संगठन के भीतर कुछ व्यक्तियों तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष साहित 11 ओधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष साहित 11 पदीधाकरी पिछले कई वर्षो से संगठन के लिए ईमानदारी से कार्य करते रहे हैं लेकिन संगठन मे अब माहौल कुछ व्यक्तियों द्वारा बिगाड़ा जा रहा है जिस कारण अब संगठन मे कार्य करना संभव नही है। इस पत्र मे साफ साफ कहा गया है कि सभी पदाधिकारी इस्तीफ़ा दे रहे हैं जिसे स्वीकार किया जाए।अब इस पर संरक्षक का क्या निर्णय होता है ये देखने वाली बात होगी ।
