Search News

भारतीय जन सेवा समिति: शिक्षक सभा, अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ में भारतीय जन सेवा समिति की बैठक। डॉ. हरि नारायण उपाध्याय शिक्षक सभा और सत्येंद्र मिश्रा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: October 7, 2026

शिक्षक एवं अधिवक्ता समाज को संगठन से जोड़कर सेवा कार्यों को विस्तार देगी भारतीय जन सेवा समिति

राजाजीपुरम में हुई बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर चलाने पर चर्चा

लखनऊ। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भारतीय जन सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेयी ‘शीलू’ ने की। इसमें संगठन के विस्तार, समाज के विभिन्न वर्गों को समिति से जोड़ने और सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर चर्चा हुई।

दो प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति

बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व प्रधानाचार्य, राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् एवं पर्यावरणविद् डॉ. हरि नारायण उपाध्याय को शिक्षक सभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र मिश्रा को अधिवक्ता सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

समाज के अनुभवी वर्ग को जोड़ना उद्देश्य

समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेयी ‘शीलू’ ने दोनों नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक भावी पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जबकि अधिवक्ता न्याय, अधिकार और विधिक जागरूकता के सशक्त माध्यम हैं। शिक्षक एवं अधिवक्ता समाज के अनुभवी और बुद्धिजीवी वर्ग को संगठन से जोड़कर समाजहित के कार्यों को नई दिशा देना समिति का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जन सेवा समिति केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभव और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र एवं समाजहित में करना चाहती है। शिक्षक सभा और अधिवक्ता सभा का गठन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन सभाओं के माध्यम से शिक्षा, संस्कार, विधिक जागरूकता और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम व्यापक स्तर पर संचालित किए जाएंगे।

नवनियुक्त अध्यक्षों ने जताया आभार

डॉ. हरि नारायण उपाध्याय और सत्येंद्र मिश्रा ने समिति द्वारा जताए गए विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही शिक्षक एवं अधिवक्ता समाज को जोड़ने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

इन्होंने की शिरकत

बैठक में एडवोकेट अवधेश शर्मा, एडवोकेट योगेंद्र नारायण तिवारी, एडवोकेट अरुण पाठक, आशीष रतन द्विवेदी, कुसुम गुप्ता, मीना चौबे, मीरा बंसल, हेमा झा, रंजना सिंह, दीप्ति सिंह तोमर, मधु चौहान, ज्योति गुप्ता, अवंतिका श्रीवास्तव, शिव त्रिपाठी, धीरू मिश्रा, अमित साथी, दीपक पाल, कपिल श्रीवास्तव, खुशवंत नाहिल, मनोज पांडेय, पुनीत लखानी, विनय गुप्ता, सुमित मिश्रा, विशाल मल्होत्रा, विशाल वर्मा, निलेश श्रीवास्तव, शिव हरि सिंह, विशाल शुक्ला, रमेश त्रिपाठी और उज्जवल खरे सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

Breaking News:

Recent News: