Search News

महागठबंधन की गिरती सीटें, अखिलेश यादव ने उठाए चुनावी साजिश के आरोप

पटना
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 14, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ता दिख रहा है, जहाँ कुल 190 सीटों पर बढ़त दर्ज की गई है। दूसरी ओर महागठबंधन सिर्फ 49 सीटों पर आगे है। बीजेपी 82 और जदयू 75 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। महागठबंधन में राजद 62, कांग्रेस 12 और वामदल 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि वीआईपी 1 सीट पर आगे है। शुरुआती रुझानों में यह साफ है कि कांग्रेस को महागठबंधन में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि “SIR ने बिहार में जो खेल किया है, वह अब पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी राज्यों में नहीं हो पाएगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है। अखिलेश ने आगे लिखा कि उनकी पार्टी का “PPTV यानी पीडीए प्रहरी” आने वाले चुनावों में भाजपा के “मंसूबों को नाकाम करने के लिए CCTV की तरह चौकन्ना रहेगा।” उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा दल नहीं, छल है। बिहार के रुझानों से संकेत मिलता है कि एनडीए की सरकार राज्य में बनने की पूरी संभावना है, जबकि महागठबंधन को बड़ा झटका लगता दिख रहा है।

Breaking News:

Recent News: