बीकेटी,लखनऊ
मंगलवार रात को महिंगवा पुलिस को फ़ोन द्वारा सूचना मिली थी कि अरुण कुमार मौर्या पुत्र लक्ष्मी नारायण मौर्या निवासी ग्राम हरीओम नगर थाना मडियावं लखनऊ को बाजपुर गंगौरा मोड के पास गोली मार दी गई है,वहीं सूचना पर पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर घायल को तत्काल ईलाज के लिए बीकेटी स्थित रामसागर मिश्र शौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया था,जहां हालत गंभीर लगने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया था और पुलिस जांच में जुटी हुई थी तथा अज्ञात के विरुद्ध मुक़दमा भी पंजीकृत किया गया था,वहीं पुलिस को जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मामला संदिग्ध लगा था और गहनता से जांच में जुटी थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण कुमार मौर्य ने 11 वर्ष पूर्व महिंगवा थानांतर्गत बाजपुर गंगौरा निवासी सविता मौर्य से कोर्ट मैरिज किया था,7 वर्ष बाद इन दोनो के एक पुत्री का जन्म हुआ।उसके बाद अरूण व उनकी पत्नी के दूर के रिश्तेदार की वजह से दोनों के सम्बन्धों में कटुता उत्पन्न हुई और उसी कारण थाना इटौंजा में एक प्रार्थना पत्र भी अरूण की पत्नी द्वारा दिया गया,प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने दोनों लोगों को बुलाकर समझा बुझाकर आपसी सुलह समझौता करवा दिया था,जिसके बाद अरुण अपनी पत्नी को लेकर अपने घर हरिओम नगर थाना मडियावं जनपद लखनऊ चला गया था उसी के लगभग15 दिन बाद अरुण की उसकी पत्नी के पुरूष मित्र को लेकर फिर से वाद विवाद होने के बाद उसकी पत्नी छत से नीचे कूद गयी थी,जिससे उसकी रीढ की हड्डी में चोट आयी थी और इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने मायके ग्राम बाजपुर गंगौरा थाना महिगवां जनपद लखनऊ चली गयी थी।उसी के करीब 04 माह बाद अरूण मौर्या ने अपनी पत्नी के साथ रहने से मना कर दिया था,इस बात से नाराज होकर कोर्ट में परिवाद दायर कर दिया था और उसी मामले में उसकी पत्नी का पुरूष मित्र पैरवी भी कर रहा था,पेशबंदी में मुकदमे से बचने के लिये अरुण ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी के पुरूष मित्र को फ़साने के लिए अपने मित्र अनुज मौर्या के घर ग्राम पिलेहटी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी में मंगलवार को एक योजना तैयार किया था तथा योजना के तहत अरुण मौर्य ने अपने ऊपर गोली चलवाई।वही क्राइम/सर्विलांस टीम उत्तरी जोन व थाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को हत्या के प्रयास के फर्जी व झूठे अभियोग का सफल अनावारण करते हुए करीमनगर चौराहे के पास से मुख्य साजिशकर्ता के सहयोगी अरविद सिंह पुत्र प्रेम सिंह ग्राम कुटी सुपौली,पोस्ट रिहार थाना लहरपुर जनपद-सीतापुर हालपता-भैसामऊ क्रासिंग थाना बीकेटी लखनऊ,अनुज मौर्य पुत्र स्व0अशर्फी लाल मौर्य नि०ग्राम पिलहटी हैदराबाद थाना कुर्सी जनपद- बाराबंकी,अरुण कुमार मौर्या पुत्र लक्ष्मीनारायण मौर्या निवासी ग्राम हरिओम नगर थाना मडियावं, नीलेश मौर्य पुत्र लक्ष्मीनारायण मौर्य निवासी हरिओम नगर,थाना मडियावं जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर घटना का सफ़ल अनावरण किया तथा अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी थी।वही पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 तंमचा 315 बोर,1तंमचा 12 बोर, 2कारतूस(रिफिल) 12बोर,1 खोखा का पेंदा तमंचे 12 बोर में फसी हुई व 1कारतूस 315 बोर नाल में फसी हुई,1जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया।
