Search News

महिगवां मे प्यार में बाधा बने प्रेमिका के पति पर झोंकी फायर,युवक गंभीर

क्राइम
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Praveen Yadav
  • Updated: November 27, 2024

बीकेटी,लखनऊ

लखनऊ कमिश्नरेट के महिगवां थाना अंतर्गत मंगलवार रात को बाजपुर गंगौरा के पास मड़ियांव थानांतर्गत हरिओम नगर में रहकर ई-रिक्शा चालक अरुण कुमार मौर्य पर बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने की नियत से असलहे से फायरिंग कर दी,जिससे अरुण के दाहिने हाथ में गोली और छरें लग गए जिससे वह घायल हो गया और गश खाकर वही गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही महिंगवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राम सागर मिश्र शौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया जहां हालत ज्यादा गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार कर ट्रॉमा सेंटर रिफर कर दिया,वहीं घायल ड्राइवर ने फायरिंग करने वाले बदमाशों में से एक आरोपी की पहचान की है।वहीं महिंगवा पुलिस ने घटना के मामले को दर्ज़ कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़ियांव के हरिओम नगर निवासी अरुण कुमार मौर्य का उनकी पत्नी सविता मौर्य से काफ़ी समय से पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद चल रहा है।वहीं करीब तीन महीने पहले अरुण कुमार मौर्य की पत्नी सरिता ने उसके खिलाफ मड़ियांव थाना पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।पीड़ित अरुण मौर्य ने बताया कि मंगलवार को वह सवारी लेकर कुम्हरावां गया था और रात में वापस आते समय महिंगवा बाजपुर गंगौरा के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे रोका और असलहा निकालकर फायर झोंक दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।पीड़ित अरुण मौर्य ने महिगवां बाजपुर निवासी जितेंद्र कुमार मौर्य पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।घायल ने बताया कि आरोपी जितेंद्र का उनकी पत्नी से काफ़ी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है।वहीं पुलिस घटना की जांच में लगी हुई थी जल्द आरोपियों की गिरफ़्तारी कर ली जाएगी।

 

 

 

Breaking News:

Recent News: