Search News

मोदी जी और ट्रंप दोस्त हैं, फिर ऐसा…अमेरिका से लौटे अवैध भारतीय प्रवासियों के मुद्दे पर प्रियंका का तंज

कांग्रेस
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: February 7, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अमेरिका से लौटे अवैध भारतीय प्रवासियों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती पर तंज कसा। प्रियंका ने कहा कि अगर मोदी जी और ट्रंप अच्छे दोस्त हैं, तो फिर ऐसा क्यों हुआ कि इन प्रवासियों को इस स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह सवाल उठाया कि सरकार इन नागरिकों के मुद्दे पर चुप क्यों है और इसे हल करने में कदम क्यों नहीं उठा रही है।

प्रियंका गांधी ने जताई नाराजगी


वहीं, इस घटना पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आपत्ति जाहिर की। उन्होंने कहा, "बहुत सी बातें कही गईं कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी बहुत अच्छे दोस्त हैं। पीएम मोदी ने ऐसा क्यों होने दिया? क्या हम उन्हें वापस लाने के लिए अपना विमान नहीं भेज सकते थे? क्या इंसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है? कि उन्हें हथकड़ी और बेड़ियां पहनाकर वापस भेजा जाता है? विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।"

Breaking News:

Recent News: