Search News

यूपी में कोहरे के कारण नैनीताल हाईवे पर एक दर्जन वाहन आपस में टकराए, 12 लोग घायल हुए।*

  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: November 21, 2024

*कैनविज टाइम्स संवाददाता, बरेली।*

 कोहरे के कारण नैनीताल हाईवे पर सुबह करीब साढ़े सात बजे भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज की बस और एक प्राइवेट अस्पताल की एंबुलेंस भी शामिल हैं, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। यह दुर्घटना जादोपुर गांव के पास हुई, जहां एक ट्रक और कुछ गाड़ियां पलट गईं। हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के स्वजन से संपर्क किया जा रहा है।

Breaking News:

Recent News: