Search News

राजाजीपुरम में भागवत कथा का विश्राम, फूलों की होली में झूमे भक्त

लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित गौरीशंकर पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम हुआ। आचार्य मनोज कृष्ण जी महाराज ने सुनाया सार, भक्तों ने खेली फूलों की होली।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: September 30, 2026

श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर भक्तों ने सुना भागवत का सार, फूलों की होली में झूमे श्रद्धालु

राजाजीपुरम के गौरीशंकर पार्क में आचार्य मनोज कृष्ण जी महाराज ने सुनाई परीक्षित मोक्ष की कथा, प्रसाद में बंटे सुदामा जी के चावल

लखनऊ। राजाजीपुरम स्थित गौरीशंकर पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ के विश्राम दिवस पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने कथा व्यास आचार्य मनोज कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक प्रसंग सुने।

दत्तात्रेय के 24 गुरु और उद्धव को ज्ञान का उपदेश

कथा के दौरान दत्तात्रेय जी के 24 गुरुओं की कथा, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उद्धव जी को दिए गए परम ज्ञान के उपदेश और शुकदेव जी के पूजन का भावपूर्ण वर्णन किया गया।

परीक्षित मोक्ष और भागवत का सार

कथा व्यास ने महाराज परीक्षित के मोक्ष की कथा, व्यास जी की विदाई और श्रीमद्भागवत महापुराण के सार का विस्तार से वर्णन किया।

फूलों की होली में झूमे श्रद्धालु

कथा के बाद श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में फूलों की होली का आनंद लिया। फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमते नजर आए।

हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंच से श्रद्धालुओं को सुदामा जी के चावल प्रसाद स्वरूप बांटे गए, जिसे पाने के लिए लोगों में खास उत्साह दिखा।

आयोजक ने जताया आभार

आयोजक विजय सिंह ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से लोगों को धर्म, भक्ति, संस्कार और सद्मार्ग का संदेश मिला। कथा के सभी दिनों में श्रद्धालुओं की श्रद्धा और उत्साह के साथ भागीदारी को उन्होंने आयोजन की सफलता का प्रमाण बताया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव मिश्रा, पार्षद धर्मेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद राजीव कृष्ण त्रिपाठी, प्रेम तिवारी, भारतीय जन सेवा दल के अध्यक्ष शैलेश बाजपेई "शीलू" सहित बड़ी संख्या में सनातनी धर्मानुरागी और भगवत भक्त उपस्थित रहे।

 

Breaking News:

Recent News: