Search News

रेड रन उत्तर प्रदेश-2026: बीबीएयू में 70 जिलों के धावकों ने लिया हिस्सा

लखनऊ के बीबीएयू में एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए 'रेड रन उत्तर प्रदेश-2026' हुआ। 70 जिलों के प्रतिभागी शामिल, जानिए 10 और 5 किमी दौड़ के विजेता।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: October 8, 2026

बीबीएयू में 'रेड रन उत्तर प्रदेश-2026' का आयोजन, 70 जिलों के प्रतिभागियों ने एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए लगाई दौड़

बीबीएयू और UPSACS का संयुक्त आयोजन, 10 और 5 किमी दौड़ में दिखा उत्साह, विजेताओं को पदक और पुरस्कार राशि

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) एवं उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (UPSACS) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को 'रेड रन उत्तर प्रदेश-2026' मैराथन का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ बीबीएयू के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने फ्लैग ऑफ कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण की आधारशिला है।

विशिष्ट अतिथि व आयोजन

कार्यक्रम UPSACS की प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं आईएएस अधिकारी अमृता सोनी के दिशानिर्देशन में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि UPSACS के संयुक्त निदेशक डॉ. संजय सोलंकी एवं दिनेश प्रताप सिंह रहे। प्रसिद्ध एथलीट अंजली चौरसिया, सेवानिवृत्त हॉकी खिलाड़ी प्रवीण सिंह और छह बार के नेशनल चैंपियन एथलीट भुवन सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम संयोजक प्रो. पवन कुमार चौरसिया रहे।

🏅 परिणाम

10 किलोमीटर दौड़

स्थानमहिला वर्गपुरुष वर्ग
प्रथमसोनी देवी (वाराणसी)अभिषेक वर्मा (देवरिया)
द्वितीयलक्ष्मी (वाराणसी)विद्यसागर (मऊ)
तृतीयअर्चना यादवआयुष पाल सिंह (वाराणसी)
सांत्वनासोनी (बरेली)सुनील कुमार (अलीगढ़)

5 किलोमीटर दौड़

बीबीएयू की छात्राओं का दबदबा रहा।

स्थानमहिला वर्गपुरुष वर्ग
प्रथमसंजना देवी (स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी)रजनीश कुमार (एसवीएम)
द्वितीयबिनता देवी (राजनीति विज्ञान विभाग)रवि यादव (बीबीडी लखनऊ)
तृतीयभूमिका बंजारा (यूआईईटी)अतुल सिंह
सांत्वनाप्रज्ञासावंत कुमार (स्पोर्ट्स कॉलेज)

UPSACS की ओर से विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ पुरस्कार राशि दी गई। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

🌳 फिटनेस के साथ पर्यावरण का संदेश

आयोजन के दौरान जुंबा, बैंड की संगीत प्रस्तुति और वृक्षारोपण अभियान भी हुआ। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

🙏 उपस्थिति

इस अवसर पर UPSACS की ओर से पवन चंदेल, अतुल दीक्षित, नरेंद्र सिंह एवं अजय शुक्ला सहित बीबीएयू के प्रो. धीरेन्द्र पाण्डेय, प्रो. राजश्री, डॉ. मनोज डडवाल, डॉ. रवि शंकर वर्मा, डॉ. सुदर्शन चक्रधारी, डॉ. अर्पित शैलेश, डॉ. मंगलदीप गुप्ता, डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. नीतेश वर्मा सहित शिक्षक, विद्यार्थी एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।

 

Breaking News:

Recent News: