Search News

लखनऊ में सजेगी गरबा की रंगारंग शाम, बेस्ट कपल को मिलेगा पुरस्कार

रंगारंग शाम
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: October 13, 2026

• रामाधीन सिंह उत्सव लॉन में होगी डांडिया नाइट, गरबा-डीजे के साथ लजीज व्यंजनों का भी रहेगा इंतजाम

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। राजधानी में रविवार, 18 अक्टूबर को गरबा और डांडिया की धूम रहेगी। श्री मौसमगंज रामलीला समिति एवं नाट्य परिषद और आसरा वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बाबूगंज स्थित रामाधीन सिंह उत्सव लॉन में रंगारंग डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। शाम सात बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और मनोरंजन के बीच लोग उत्सव का आनंद उठाएंगे।

आयोजन में गरबा और डांडिया के साथ डीजे, स्वादिष्ट व्यंजन, वेलकम ड्रिंक और सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागी संगीत की धुन पर गरबा करते नजर आएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के उत्साह को बढ़ाने के लिए विशेष पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है।

ऊर्जावान और आकर्षक जोड़ी को मिलेगा सम्मान

कार्यक्रम संयोजक निलेश अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में बेस्ट एनर्जेटिक कपल और बेस्ट ड्रेस्ड कपल का चयन कर उन्हें विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के साथ कार्यक्रम को और भी रोचक बनाना है।

संयोजक आशीष अग्रवाल खन्नू ने बताया कि डांडिया नाइट के आयोजन का उद्देश्य युवाओं, परिवारों और समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। गरबा, डांडिया और डीजे की धुन के बीच प्रतिभागियों को मनोरंजन के भरपूर अवसर मिलेंगे।

यह रहेगा संयोजक मंडल

कार्यक्रम के संयोजक मंडल में घनश्याम दास अग्रवाल ‘गुड्डा भैया’, रंजीत सिंह ‘पार्षद’, रुपेश अग्रवाल ‘मिंटू’, आशीष अग्रवाल ‘खन्नू’, अनुराग साहू, प्रियंक गुप्ता, पंकज मिश्रा, रचित अग्रवाल और शुभम सिंह ‘मोंटी’ शामिल हैं।

Breaking News:

Recent News: