Search News

विद्युत पेंशनर्स परिषद का 38वां वार्षिक अधिवेशन 27 अक्टूबर को, पेंशनर्स गौरव सम्मान भी

विद्युत पेंशनर्स परिषद उत्तर प्रदेश का 38वां वार्षिक अधिवेशन 27 अक्टूबर 2026 को होगा। कैशलेस इलाज, महंगाई राहत और पारिवारिक पेंशन जैसी मांगों पर चर्चा होगी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: October 13, 2026

विद्युत पेंशनर्स परिषद का 38वां वार्षिक अधिवेशन 27 अक्टूबर को, 80 वर्ष पूर्ण करने वाले पेंशनरों को मिलेगा "पेंशनर्स गौरव सम्मान

कैशलेस इलाज, महंगाई राहत और विधवा पुत्रवधू को पारिवारिक पेंशन की पात्रता जैसी मांगों पर होगी चर्चा

विद्युत पेंशनर्स परिषद उत्तर प्रदेश के 38वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। अधिवेशन 27 अक्टूबर 2026 को होना है। परिषद के अध्यक्ष भारत भूषण गोयल और प्रमुख महासचिव कप्तान सिंह ने बैठक के बाद जानकारी दी और सभी सदस्यों व पेंशनरों से अधिवेशन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की।

इन प्रमुख मांगों पर होगी चर्चा

अधिवेशन में पेंशनरों से जुड़ी कई अहम मांगों पर चर्चा होगी:

  • विद्युत पेंशनर्स परिषद उत्तर प्रदेश का नाम राजकीय पेंशनर्स सलाहकार समिति में जोड़ा जाए
  • राजकीय पेंशनरों की तरह महंगाई राहत का शासनादेश सीधे कोषागार से लागू किया जाए
  • प्रदेश के प्रत्येक जनपद में CGHS दरों पर इलाज करने वाले मान्यता प्राप्त अच्छे अस्पतालों को कैशलेस इलाज के लिए पैनल में शामिल किया जाए
  • विधवा पुत्रवधू का नाम पारिवारिक पेंशनरों की पात्रता सूची में जोड़ा जाए

80 वर्ष पूर्ण करने वाले पेंशनरों का होगा सम्मान

अधिवेशन में वर्ष 2026 में 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को "पेंशनर्स गौरव सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य व विशिष्ट अतिथियों को लेकर तैयारी

पदाधिकारियों के अनुसार, अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव ऊर्जा आई.एस. रणवीर प्रसाद से बात चल रही है और उनकी सहमति शीघ्र मिलने की स्थिति बन रही है। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएएस नीतीश कुमार, आईएएस मयूर माहेश्वरी तथा निदेशक कोषागार (जवाहर भवन) विजय कुमार सिंह के आने की पूरी संभावना है।

पदाधिकारियों की अपील

अध्यक्ष भारत भूषण गोयल और प्रमुख महासचिव कप्तान सिंह ने प्रदेश भर के सभी सदस्यों और पेंशनरों से 27 अक्टूबर को होने वाले वार्षिक अधिवेशन में भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

 

Breaking News:

Recent News: