Search News

सर्वोदय संकल्प शिविर में की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा

पौड़ी गढ़वाल
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 10, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से आयोजित दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर में देश की आजादी, विकास व वर्तमान परिस्थितियों पर विचार से चर्चा की। उन्होंने कंडोलिया में श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चला स्वच्छता का संदेश दिया। इस माैके पर संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक बृजभूषण ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का अहम योगदान रहा है। देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने विकास का मजबूत आधार रखा। जिससे दुनिया में भारत अपनी प्रगति की गाथा को गढ़ता चला गया। कहा कि कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के योगदान, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदेश प्रभारी दीपक राठौड़ ने कांग्रेस की ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। देश का संविधान हमें अनेकता में एकता का संदेश देता है। संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कंडोलिया मंदिर के आस पास श्रमदान किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश बिष्ट ने कार्यक्रम का संयोजन व संचालन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय नेगी, संयोजक गंभीर जयाड़ा, ब्लाक अध्यक्ष पौड़ी कुलदीप रावत, कोट विजयदर्शन बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, शिवचरण भंडारी, संजय डबराल, मोहित सिंह, आशीष नेगी, रजनी, मीनाक्षी, अर्चना, अमन नेगी, मुकुल कुमार आदि मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: