लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। ऐशबाग स्थित डीएवी कॉलेज, पंडित रास बिहारी तिवारी मार्ग पर श्री राधा रमण सेवा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन वृंदावन धाम से आए परम पूज्य पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, सुदामा चरित्र और राजा परीक्षित के मोक्ष प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के समापन पर विश्राम आरती, हरिनाम संकीर्तन और भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि कथा के विश्राम दिवस पर शुकदेव जी महाराज के स्वरूप से प्रेरित होकर 51 तोतों को पिंजरों से मुक्त किया गया। इसके बाद विश्राम आरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, मुन्ना, समीर मित्तल, नवीन गुप्ता, रोहित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनुराग मिश्रा, आनंद रस्तोगी, शिवम अग्रवाल, आरएन सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, कुश मिश्रा, दिव्यांशु शुक्ला और साकेत शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

