Search News

ईरान ने ओमान तेल टैंकर पर दागी मिसाइलें, 15 भारतीय क्रू मेंबर थे मौजूद, नेतन्याहू ने ईरानी जनता से की बगावत की अपील

ओमान के पास तेल टैंकर पर ईरानी मिसाइल हमला, 15 भारतीय सुरक्षित। ट्रंप की चेतावनी के बाद अमेरिका के नए हमले, मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: March 1, 2026

मुसैंडमः ईरान ने रविवार को ओमान के मुसैंडम प्रायद्वीप से करीब 5 नॉटिकल माइल दूर पलाऊ फ्लैग वाले तेल टैंकर 'स्काईलाइट' पर मिसाइल हमला कर दिया। जहाज पर मौजूद सभी 20 क्रू मेंबरों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिसमें 15 भारतीय शामिल थे। इस अटैक में चार लोग जख्मी हुए हैं।

ट्रंप की कड़ी चेतावनी, अमेरिका ने फिर दागी मिसाइलें

ईरान के लगातार हमलों से तिलमिलाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पर ऐसा प्रहार किया जाएगा जो इतिहास में पहले कभी न देखा गया हो। इसके तुरंत बाद अमेरिका ने ईरान पर नए दौर के हमले शुरू कर दिए। तेहरान में कई जगहों पर जोरदार विस्फोटों की आवाजें गूंजीं। इन हमलों में अमेरिका ने ईरान के सैन्य प्रमुख मुसावी को ढेर कर दिया है। दूसरी ओर, ईरान इजराइल सहित पूरे मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है।

नेतन्याहू का ईरानी नागरिकों से संदेश

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आने वाले दिनों में 'आतंकवादी शासन' के हजारों ठिकानों को तबाह किया जाएगा। उन्होंने ईरानी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम ऐसी स्थिति पैदा करेंगे कि आप दमन की जंजीरों से आजाद हो सकें। "हे ईरान के लोगों, यह मौका हाथ से मत जाने दो। ऐसा अवसर हर पीढ़ी में एक बार आता है। चुप मत बैठो, क्योंकि तुम्हारा समय जल्द आएगा। सड़कों पर लाखों की तादाद में उतरो और उस तानाशाही को उखाड़ फेंको जो तुम्हारी जिंदगियां तबाह कर रही है। तुम्हारे दर्द और कुर्बानियां बेकार नहीं जाएंगी। वह मदद जो तुम लंबे समय से चाहते थे, अब पहुंच चुकी है। अब एकजुट होकर ऐतिहासिक मिशन को अंजाम दो। फारसी, कुर्द, अजरबैजानी, अहवाज़ी और बलूची भाइयो, अपनी ताकतों को मिलाओ, शासन को नेस्तनाबूद करो और अपना कल सुरक्षित बनाओ।"

यह घटनाक्रम मध्य पूर्व में बढ़ते संकट की निशानी है, जहां तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर गहरा असर पड़ रहा है। स्थिति पर वैश्विक नजरें टिकी हुई हैं।

Breaking News:

Recent News: