हीरालाल यादव लॉ कॉलेज में मिस्टर फ्रेशर सूरज कुमार गुप्ता और अजय विक्रम सिंह, मिस फ्रेशर आरोही चिरवाल व माही कश्यप चुनी गईं
लखनऊ। हीरालाल यादव लॉ कॉलेज, सरोजनी नगर में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत में आगम-2026 नवागंतुक स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के नए विद्यार्थियों का जोश और उत्साह देखते ही बना।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि राम सिंह यादव (चेयरमैन, हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज) के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में इं0 अनुराग, इं0 तनुष्का, डॉ0 संजीव कुमार, डॉ0 मनोज कुमार, ममता श्रीवास्तव, शिवांगी सिंह, प्रतिभा पाण्डेय और नीतू रस्तोगी उपस्थित रहीं।
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम
फ्रेशर्स पार्टी के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। वरिष्ठ छात्रों ने नए विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज की परंपरा, अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराया। समारोह का प्रमुख आकर्षण एलएल0बी0 (त्रिवर्षीय) एवं एलएल0बी0 (पंचवर्षीय) पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों द्वारा दी गई सामूहिक मंच-प्रस्तुति और परिचय सत्र रहा।
मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता के विजेता
कार्यक्रम की सबसे बड़ी उत्सुकता 'मिस्टर एवं मिस फ्रेशर' प्रतिभा खोज प्रतियोगिता को लेकर रही, जिसमें निर्णायकों द्वारा प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। परिणाम इस प्रकार रहे—
एलएल0बी0 (त्रिवर्षीय):
- मिस्टर फ्रेशर — सूरज कुमार गुप्ता
- मिस फ्रेशर — आरोही चिरवाल
एलएल0बी0 (पंचवर्षीय):
- मिस्टर फ्रेशर — अजय विक्रम सिंह
- मिस फ्रेशर — माही कश्यप
खेल प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया मनोरंजन
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के मनोरंजन हेतु विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
समारोह के अंतिम चरण में पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रतिभा प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
