कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद इंडी गठबंधन में हलचल मच गई है। गठबंधन के एक प्रमुख नेता ने दिल्ली चुनाव में AAP और कांग्रेस के बीच के संघर्ष पर तीखा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे को खत्म करने के लिए लड़ीं, जिसका फायदा अंततः भाजपा को हुआ।
गठबंधन के नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर AAP की हार में अपनी भूमिका निभाई, ताकि पार्टी की स्थिति कमजोर हो और भाजपा को फायदा पहुंचे। उनका कहना था कि दिल्ली चुनावों में दोनों दलों का यह टकराव विपक्षी एकता के लिए खतरा बन गया है।
उन्होंने कांग्रेस को आरोपित करते हुए कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं ने अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के चलते AAP को नुकसान पहुंचाया और इस प्रकार भाजपा की राह आसान की। यह बयान उस समय आया है जब दिल्ली चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि विपक्षी गठबंधन के भीतर मतभेदों और संघर्षों ने उनके लिए नुकसान का रास्ता खोला।
'दोनों पार्टियां एक साथ बैठती तो...'
दिल्ली चुनाव में हार के लिए संजय राउत ने किसको ठहराया जिम्मेदार?
- शिवसेना (यूबीटी) नेता ने यह भी कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के लिए हर कोई जिम्मेदार है।
- इस हार के लिए हर कोई जिम्मेदार है-आप भी उतनी ही जवाबदेह है जितनी कांग्रेस।
- गठबंधन की राजनीति में अहंकार नहीं होना चाहिए।
- गठबंधन में बड़े भाई के रूप में कांग्रेस को हमेशा धैर्य और परिपक्वता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
आप को मिली करारी हार
भाजपा ने शनिवार को दिल्ली चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया और आप को सत्ता से बाहर कर 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की। इसने 70 में से 48 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया, जबकि आप की पिछली सीटों की संख्या 62 से भारी गिरावट के साथ 22 रह गई।