कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
10 जुलाई की तारीख इतिहास में कई अहम घटनाओं के लिए याद की जाती है, लेकिन इस दिन की सबसे ऐतिहासिक घटना 1973 में घटित हुई थी, जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दी। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान ने स्वतंत्रता की घोषणा कर दी और एक नए राष्ट्र 'बांग्लादेश' का जन्म हुआ। हालांकि भारत ने तत्क्षण बांग्लादेश को मान्यता दे दी थी, लेकिन पाकिस्तान ने दो साल तक इस सच्चाई को स्वीकार नहीं किया। 10 जुलाई 1973 को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने एक प्रस्ताव पारित कर बांग्लादेश की स्वतंत्रता को आधिकारिक मान्यता दी। यह दिन बांग्लादेश के लिए अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और आत्मसम्मान का प्रतीक बन गया।
10 जुलाई: इतिहास में अन्य प्रमुख घटनाएं
1246 – नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह ने दिल्ली की गद्दी संभाली।
1624 – हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन के खिलाफ संधि।
1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक स्थापित।
1907 – फ्रांस और जापान ने चीन की अखंडता को बनाए रखने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1946 – इटली गणतंत्र बना, राजशाही का अंत।
1965 – भारत के ग्वालियर में महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कॉलेज शुरू।
1966 – मिग विमानों का निर्माण नासिक में आरंभ।
1972 – पोत 'हर्षवर्धन' का जलावतरण।
1983 – मार्गरेट थैचर दोबारा ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनीं।
1986 – भारत ने लॉर्ड्स में पहली बार टेस्ट मैच जीता।
1995 – आंग सान सू की नजरबंदी से रिहाई।
1997 – फिजी में भारतीयों को राजनीतिक अधिकार।
2002 – पाकिस्तान ने K2 का नाम 'शाहगोरी' किया।
2005 – भारत-श्रीलंका के बीच दो अहम समझौते।
2006 – इनसैट-4C का श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण।
2007 – इस्लामाबाद में लाल मस्जिद कार्रवाई में मौलाना अब्दुल रशीद गाजी की मौत।
2017 – अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला, सात श्रद्धालुओं की मौत।
10 जुलाई को जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व
1921 – प्रसिद्ध शायर असद भोपाली।
1949 – महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर।
1951 – रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह।
1983 – धाविका चित्रा के. सोमन।
10 जुलाई को हुए प्रमुख निधन
1927 – हरित क्रांति के अग्रदूत सर गंगा राम।
1971 – भोजपुरी नाट्य परंपरा के पुरोधा भिखारी ठाकुर।
2014 – प्रख्यात अभिनेत्री जोहरा सहगल।