Search News

खेल, साहित्य, कला और समाजसेवा की 13 विभूतियों को मिला दुर्गा स्वरूपा सम्मान

सम्मान समारोह
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: September 27, 2026

ओलंपियन सुजीत कुमार श्रीवास्तव व दानिश मुज्तबा समेत राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, अग्निशमन सेवा के 11 कर्मियों को मिला ‘अग्नि योद्धा सम्मान’

लखनऊ। गोमती नगर में रविवार को दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन की ओर से ‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन किया गया। समारोह में खेल, साहित्य, कला-संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 13 विभूतियों को ‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विभूतियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की तैराक पुष्पा मिश्रा, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुजीत कुमार श्रीवास्तव एवं दानिश मुज्तबा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट विमला सिंह तथा राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस खिलाड़ी शिवांशी जोशी को सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में डॉ. राम बहादुर मिश्रा, संपादक ‘अवध ज्योति’, कवि एवं साहित्यकार रवीश पांडेय तथा दूरदर्शन के संयुक्त निदेशक डॉ. आत्म प्रकाश मिश्रा को सम्मान प्रदान किया गया। वहीं कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में लोक गायिका एवं कवयित्री कुसुम वर्मा, लोक गायक एवं कवि शिव पूजन शुक्ल, थिएटर निर्देशक एवं पटकथा लेखक विनोद मिश्रा तथा एंकर एवं अभिनेत्री डॉ. अनीता सहगल सम्मानित हुईं। समाजसेवा के क्षेत्र में अपने कार्यों से पहचान बनाने वाली ‘लेडी मोरिंगा’ डॉ. कामिनी सिंह को भी सम्मानित किया गया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सम्मान समारोह हुआ। उपस्थित अतिथियों ने सम्मानित विभूतियों को उनके योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं।

11 अग्निशमन कर्मियों को मिला अग्नि योद्धा सम्मान

समारोह में उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा के 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘दुर्गा स्वरूपा अग्नि योद्धा सम्मान’ प्रदान किया गया। इस दौरान जनसुरक्षा और सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं कर्तव्यनिष्ठा को रेखांकित किया गया।

शिक्षकों और विद्यार्थियों का भी बढ़ाया हौसला

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले करीब 20 शिक्षकों को ‘गुरु सम्मान’ तथा प्रतिभाशाली करीब 20 विद्यार्थियों को ‘छात्र वीर सम्मान’ प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में शिक्षक, विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहे।

गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाई समारोह की गरिमा

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक, बिंदु बोरा, भाजपा नेता संतोष श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। सेलिब्रिटी अतिथियों रॉनी शाह, रश्मि पाठक की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रही।

Breaking News:

Recent News: