Search News

वैश्य फेडरेशन और मेदांता हॉस्पिटल के बीच एमओयू, सदस्यों को मिलेगी विशेष स्वास्थ्य सुविधा

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन उत्तर प्रदेश और मेदांता हॉस्पिटल के बीच एमओयू हुआ। विधायक डॉ. नीरज बोरा की पहल पर सदस्यों एवं उनके परिवारों को चिकित्सा सेवाओं पर विशेष छूट मिलेगी। वैश्य फेडरेशन, मेदांता हॉस्पिटल, डॉ. नीरज बोरा, लखनऊ, स्वास्थ्य सुविधा, एमओयू, उत्तर प्रदेश, हेल्थ न्यूज, सामाजिक संगठन, Hindi News, Lucknow News, Breaking News
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 6, 2026

विधायक डॉ. नीरज बोरा की पहल पर इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन और मेदांता हॉस्पिटल के बीच समझौता, सदस्यों एवं परिवारों को मिलेगा स्थायी हेल्थ बेनिफिट

लखनऊ, 6 जुलाई 2026। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ) उत्तर प्रदेश के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में एक महत्वपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मेदांता हॉस्पिटल और इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन उत्तर प्रदेश के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत फेडरेशन के सभी सदस्यों और उनके परिवारजनों को मेदांता हॉस्पिटल की विभिन्न चिकित्सा सेवाओं पर स्थायी विशेष छूट एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, लखनऊ उत्तर से विधायक एवं इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि संगठन केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने सदस्यों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मेदांता हॉस्पिटल के साथ हुआ यह समझौता गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं को रियायती दरों पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

 

मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विश्वस्तरीय और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना अस्पताल की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के साथ यह साझेदारी समाज के लिए उपयोगी और दीर्घकालिक साबित होगी तथा अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

 

समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से अमरनाथ अग्रवाल, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. अनिल गुप्ता, पवन गोयल, राजेश सिंघल, हेमंत दयाल अग्रवाल, मनीष गुप्ता, विनय जैन, संजय जायसवाल, निखिल रस्तोगी, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महिला इकाई की महानगर अध्यक्ष रुपाली गुप्ता, युवा इकाई के महानगर अध्यक्ष प्रियंक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री (युवा) आशीष गुप्ता, प्रशांत वर्मा, शीलू जायसवाल, विनय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

यह समझौता सामाजिक संगठनों और स्वास्थ्य संस्थानों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है, जिससे फेडरेशन के सदस्यों और उनके परिवारों को बेहतर एवं किफायती चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

Breaking News:

Recent News: