Search News

मेदांता और इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के बीच एमओयू, सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ

मेदांता
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: July 6, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ और इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। मेदांता हॉस्पिटल के छठी मंजिल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आधिकारिक रूप से एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ उत्तर के विधायक एवं इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा रहे। उन्होंने कहा कि यह समझौता चिकित्सा क्षेत्र में सेवा और सामाजिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे संगठन के सदस्यों के साथ-साथ आम लोगों को भी मेदांता हॉस्पिटल की आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। समारोह की अध्यक्षता मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर एवं यूरोलॉजी व किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने की। उन्होंने कहा कि मेदांता हमेशा से बेहतर और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के साथ यह साझेदारी स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को और अधिक व्यापक बनाएगी। समारोह में पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. पी.के. गुप्ता, आईवीएफ लखनऊ अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महिला विंग अध्यक्ष रूपाली गुप्ता, अमरनाथ अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, शैलेन्द्र स्वर्णकार, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, संजय जायसवाल, शीलू जायसवाल, हेमंत दयाल, अनिल गुप्ता, अभय गुप्ता सहित वैश्य समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: