Search News

शादी का झांसा देने वाले शातिर को थाना गुडम्बा पुलिस ने किया गिरफ्तार...

यूपी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 10, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। मोहम्मद अरशद सिद्दीकी पुत्र असगर अली उस शातिर अभियुक्त का नाम है जिसपर आरोप है कि उसने शादी का झांसा दे कर एक पीड़िता के साथ उसे किल्ड्रिंक मे नशीला पदार्थ पिलाकर ना सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसके बाद उस विडिओ को वायरल करने की धमकी के साथ उसे जान से मारने की धमकी भी देता रहा जिससे तंग आकर पीड़िता द्वारा थाना गुडम्बा मे 18 फरवरी 2025 को मुकदमा पंजीकृत कराया गया। मामले की तह तक जाते हुए गुडम्बा पुलिस ने अरशद को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर मौर्या भाठा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त पर स्थानीय थाने मे दर्ज मुकदमे के आधार पर वैधानिक कार्यवाही कर दी गई है।
 

Breaking News:

Recent News: