Search News

बाल निकुंज के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 में बनाई जगह

बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेस
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 23, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल (दसवीं) एवं इंटरमीडिएट (बारहवीं) के घोषित परीक्षा परिणामों में बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेस के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय के मेधावियों ने जिले की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। बाल निकुंज इंटर कॉलेज, मोहिबुल्लापुर शाखा की छात्रा दिव्या पाल ने हाईस्कूल में 95.50 प्रतिशत अंक हासिल कर लखनऊ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं यश वर्मा ने 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ छठा, दिव्यांश तिवारी ने 94.33 प्रतिशत के साथ सातवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा वंशिका शर्मा और जानवी वर्मा (बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी, अलीगंज) ने 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ नवां स्थान प्राप्त किया। वर्तिका श्रीवास्तव और शिवम श्रीवास्तव ने 93.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दसवां स्थान पाया। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में भी विद्यालय के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। आकांक्षा सिंह ने 89.90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवां स्थान हासिल किया, जबकि आंशिक और विभा पाल ने 89.60 प्रतिशत अंक के साथ नवां स्थान प्राप्त किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। मेधावी छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर व मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Breaking News:

Recent News: