कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अपने क्रू के साथ सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए हैं। वह पहले भारतीय हैं जिन्होंने ISS पर कदम रखा है। उनका यह मिशन गगनयान की तैयारी में एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है। शुभांशु ने ISS पर रहते हुए 7 वैज्ञानिक परीक्षण किए, जिनके परिणाम भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए उपयोगी साबित होंगे। इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश एम. देसाई के अनुसार, यह अनुभव मिशन की सफलता की नींव बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत के मानव अंतरिक्ष अभियान की दिशा में एक मील का पत्थर है। इसरो ने जानकारी दी है कि गगनयान मिशन के तहत इस साल के अंत तक एक मानवरहित उड़ान शुरू होगी, इसके बाद दो और मानवरहित मिशन और फिर एक मानवयुक्त मिशन भेजा जाएगा जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री दो से सात दिनों तक अंतरिक्ष में रहेंगे।