Search News

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर SKY Youth Awards 2026 व SKY Green Army का शुभारंभ

SKY Foundation ने युवा दिवस पर प्रतिभाशाली युवाओं को SKY Youth Awards 2026 से सम्मानित किया, साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु SKY Green Army अभियान भी शुरू किया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 14, 2026

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर SKY Youth Awards 2026 की शुरुआत

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर Scientific Knowledge for Youth (SKY) Foundation द्वारा युवाओं की प्रतिभा को पहचान देने, उन्हें प्रोत्साहित करने तथा समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से 'SKY Youth Awards 2026' की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं व व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

किन-किन प्रतिभाओं को मिला सम्मान

इस वर्ष SKY Foundation द्वारा सम्मानित किए गए युवाओं में शामिल हैं:

  • प्रसिद्ध भूगर्भ वैज्ञानिक आशीष पाल
  • उत्कृष्ट फिल्ममेकर सौरभ मिश्रा
  • KKC महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त सुयश मिश्रा
  • एस्ट्रोफोटोग्राफी में विश्व स्तर पर पहचान बनाने वाले उत्कर्ष मिश्रा
  • कम उम्र में उपलब्धियों से पहचान बनाने वाली राघवी गुप्ता
  • बाल नवोन्मेषक मोहम्मद अनस

अतिथियों ने की पहल की सराहना

कार्यक्रम में Regional Science City के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक एवं Senior Education Officer K. K. Chatterjee मुख्य अतिथि रहे। वहीं भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. S. P. Shukla तथा श्री जय नारायण P.G. कॉलेज (KKC महाविद्यालय) के प्राचार्य प्रो. (मेजर) कौशल किशोर मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि युवाओं की उपलब्धियों को सम्मान देना उन्हें भविष्य में बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करता है, और विज्ञान, कला, सिनेमा व नवाचार जैसे क्षेत्रों में युवाओं को मंच देना समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में अहम कदम है।

'SKY Green Army' अभियान का भी हुआ शुभारंभ

इसी अवसर पर SKY Foundation ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और पहल 'SKY Green Army' का शुभारंभ किया। इसके तहत KKC महाविद्यालय के 100 विद्यार्थियों व शिक्षकों को पौधे प्रदान किए गए और उन्हें अगले तीन महीनों तक इनकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।

फाउंडेशन के अनुसार, इसका उद्देश्य केवल पौधों का वितरण नहीं, बल्कि युवाओं में पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारी लेने और उन्हें जीवित रखने की संस्कृति विकसित करना है। जो प्रतिभागी सफलतापूर्वक तीन महीने तक अपने पौधे की देखभाल करेंगे, उन्हें आगामी चरण में 'SKY Green Army Soldier' के रूप में जोड़ा जाएगा और खाद, पानी व नए पौधों से जुड़ा विशेष Gift Hamper भी दिया जाएगा।

हरित और सशक्त भारत की दिशा में कदम

SKY Foundation ने विश्वास जताया कि युवा प्रतिभाओं को सम्मान व सही दिशा मिलने के साथ यदि उन्हें पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों से जोड़ा जाए, तो यही युवा आने वाले समय में एक वैज्ञानिक, सशक्त, संवेदनशील और हरित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Breaking News:

Recent News: