सेक्टर सी अलीगंज में सेहत साथी सेवा शिविर, 197 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
लखनऊ। बोरा फाउंडेशन एवं सेवा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में अलीगंज के सेक्टर सी स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के निकट "सेहत साथी सेवा शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने कुल 197 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं। वहीं, पांच लोगों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।
शिविर में हुईं ये जांचें
- ब्लड प्रेशर जांच: 17 लोग
- शुगर जांच: 14 लोग
- नेत्र परीक्षण: 5 लोग (नि:शुल्क चश्मा वितरण सहित)
- कुल स्वास्थ्य परीक्षण: 197 मरीज
मौसमी बीमारियों के मरीज सबसे अधिक
शिविर में सबसे अधिक मरीज मौसमी बीमारियों से प्रभावित मिले। इनमें खांसी, जुकाम, बुखार, पैरों में दर्द और कंधे के दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।
पुरुषों और महिलाओं की भागीदारी
स्वास्थ्य शिविर में 112 पुरुष और 85 महिलाएं शामिल हुईं।
आयुष्मान कार्ड की भी हुई जांच
शिविर में पहुंचे लोगों के आयुष्मान कार्ड की जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
