शहीद खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि, देशभक्ति कविताओं से गूंजा माहौल
लखनऊ। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) में मंगलवार को 'काव्य संगोष्ठी एवं मेरा संदेश देश के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आरडीएसओ परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा ऑडिटोरियम में हुआ।
शहीद खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में महानिदेशक, आरडीएसओ प्रभास दनसाना मुख्य अतिथि तथा अध्यक्षा रेलवे महिला कल्याण संगठन ज्योति दनसाना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर शहीद खुदीराम बोस को उनके बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महानिदेशक का संबोधन
अपने संबोधन में महानिदेशक श्री दनसाना ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, शांति एवं प्रगति में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा पर बल दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों काज़ी मेराज अहमद, अपर महानिदेशक/आरडीएसओ विनीत द्विवेदी, कार्यकारी निदेशक/वित्त वी.के. पाण्डेय, कार्यकारी निदेशक/पुल एवं संरचना अरुण कुमार चौरसिया, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एवं डॉ. ज्योत्सना, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सक्रिय रूप से सहभागिता की।
देशभक्ति कविताओं से गूंजा वातावरण
कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं एवं संदेशों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। महानिदेशक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, कलाकारों, आयोजकों एवं आरडीएसओ परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अपर महानिदेशक, आरडीएसओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
