Search News

आर आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बड़े मंगल पर हुआ सुंदरकांड पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन

आर आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: May 26, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर बीकेटी स्थित आर आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः सुंदरकांड पाठ से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। सुंदरकांड का पाठ राम कथा वाचक आचार्य दिलीप शुक्ला जी महाराज द्वारा किया गया। आचार्य श्री दिलीप शुक्ला महाराज ने अपने संबोधन में श्री हनुमान जी के जीवन चरित्र के माध्यम से छात्रों को अनुशासन, समर्पण, गुरु भक्ति एवं सेवा भाव की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान जी का व्यक्तित्व हमें सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने एवं सदैव संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, संस्थान के चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल, सेक्रेटरी चित्रांशु अग्रवाल, डायरेक्टर एस.एस. चौहान, डीन एकेडमिक दुर्गेश वर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर विकास सिंह, डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट मिस आरती जायसवाल, चीफ प्रॉक्टर विजय बहादुर सिंह एवं फर्स्ट ईयर कोऑर्डिनेटर आशुतोष शुक्ला सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं इस मौके पर आसपास के गांवों के सम्मानित प्रधानों एवं विशिष्ट जनों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज वार्डन महेंद्र सिंह एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।

Breaking News:

Recent News: