Search News

आर.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

आर आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: June 21, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बख्शी का तालाब, लखनऊ में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी सहभागिता कर विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज के वॉर्डन महेन्द्र सिंह और मनीषा सिंह ने विद्यार्थियों को योग के महत्व एवं इसके शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास तनाव को कम करता है, एकाग्रता बढ़ाता है तथा शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखता है। महेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया तथा उन्हें अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने योग के प्रति विशेष उत्साह दिखाया और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा योग को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

Breaking News:

Recent News: