Search News

इमाम हुसैन की याद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 191 यूनिट रक्त संग्रह

रक्तदान
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: June 26, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। हुसैनी ब्लड डोनर क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को मुहर्रम के अवसर पर चौक स्थित इमामबाड़ा गुफरानमआब में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) के सहयोग से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चला। शिविर में सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हजरत इमाम हुसैन की कर्बला में मानवता के लिए दी गई कुर्बानी की याद में रक्तदान किया। महिलाओं और पुरुषों सहित बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया। शिविर में कुल 191 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलेगा। उन्होंने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों में सहभागिता की अपील की।

Breaking News:

Recent News: