Search News

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 67 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 67 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। मंडल कार्यालय में आयोजित समारोह में कर्मचारियों को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं को सम्मानपूर्वक सराहा गया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: June 30, 2026

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 67 कर्मचारी सेवानिवृत्त | सम्मान समारोह आयोजित

लखनऊ। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के 67 रेल कर्मचारी मंगलवार को अपनी लंबी और समर्पित सेवा पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर मंडल कार्यालय के सभागार में एक भावपूर्ण सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

समारोह का शुभारंभ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश चंद्र बैरवा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वागत के साथ किया। उन्होंने कर्मचारियों की वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि रेल कर्मचारियों का योगदान भारतीय रेल की मजबूती का आधार है।

समापक भुगतान प्रपत्र किए गए वितरित

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भट्टनागर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किए। उन्होंने कर्मचारियों की ईमानदार एवं समर्पित सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की।

 

 

 

Breaking News:

Recent News: