लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। सैम्म रेनेसांज़ द्वारा आयोजित रेनेसांज़ नेक्स्टजेन लीडर अवॉर्ड-2026 (एडिशन-5) का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में देशभर से आए प्रतिभागियों और विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण भारतीय मनोरंजन जगत की प्रसिद्ध निर्माता एकता कपूर और लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश रहीं, जिन्होंने विजेताओं को ताज, ट्रॉफी और सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया-2026 के विजेताओं की घोषणा की गई। लखनऊ की वंशिका ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस इंडिया-2026 का खिताब अपने नाम किया, जबकि मुंबई के देवांश तिवारी मिस्टर इंडिया-2026 और आगरा की इति मिसेज इंडिया-2026 चुनी गईं। वहीं देहरादून की ज्योति धाकरे ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज एलीट इंडिया-2026 का ताज जीता। कार्यक्रम का आयोजन सैम्म रेनेसांज़ की संस्थापक सौम्या साहू के नेतृत्व में किया गया। शो डायरेक्टर इशिता रस्तोगी तथा शो कोरियोग्राफर एवं ग्रूमिंग एक्सपर्ट मोनिका भदौरिया ने कार्यक्रम के सफल संचालन और निर्देशन में अहम भूमिका निभाई।

ये रहे विजेता
नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस इंडिया-2026 में वंशिका (लखनऊ) विजेता रही, तो वहीं यशस्विनी(हैदरगढ़) – प्रथम रनरअप व तृषा(ओडिशा) द्वितीय रनरअप रही।
नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस्टर इंडिया 2026 में देवांश तिवारी(मुंबई) विजेता रहे, तो वहीं अनिवार्य जैन(बेंगलुरु) प्रथम रनरअप व समर नगर(जयपुर) द्वितीय रनरअप रहे।
नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज इंडिया 2026 में इति(आगरा) विजेता, तो वहीं सरवजीत कौर(लखनऊ) प्रथम रनरअप व दीपा(लखनऊ) द्वितीय रनरअप रही।
नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज एलीट इंडिया-2026 में ज्योति धाकरे(देहरादून) विजेता बनी।

