Search News

कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने किया विरासत भ्रमण का आयोजन

विरासत भ्रमण
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 18, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर शनिवार को कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, आलमबाग के इंस्टीट्यूशन इन्नोवेशन काउंसिल एवं राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा प्राचार्या प्रोफेसर सारिका दुबे के मार्गदर्शन में एक हेरिटेज वॉक यानी विरासत भ्रमण का आयोजन किया गया। छात्राओं ने चंदर नगर गेट और आलमबाग भवन(आलम आरा कोठी), जो नवाब वाजिद अली शाह द्वारा उनकी बेगम आलम आरा के लिए बनवाया गया था, का भ्रमण किया गया। यह संरचना, मुगल वास्तुकार छोटे खान द्वारा डिजायन किया गया था, जिसमें मुगलई और यूरोपियन कला का सामंजस्य दिखाई देता है। इस विरासत भ्रमण का आयोजन छात्राओं को विश्व धरोहर दिवस एवं लखनऊ की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के लिए किया गया था। छात्राओं ने इसमें उत्साह से प्रतिभागिता की और इस विरासत भ्रमण के द्वारा उन्हें लखनऊ की समृद्ध विरासत को जानने और समझने का अवसर मिला। इस हेरिटेज वॉक को महाविद्यालय की शिक्षिकाओं, डॉ. सलोनी, डॉ. सत्या शुक्ला, डॉ. हिजाब खातून एवं डॉ. अमिता यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

Breaking News:

Recent News: