Search News

घड़ी ने लॉन्च किया ‘रैपिड वॉश’ लिक्विड डिटर्जेंट

घड़ी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: June 17, 2026

लखनऊ कैनविज टाइम्स संवाददाता। आरएसपीएल ग्रुप ने अपने लोकप्रिय डिटर्जेंट ब्रांड ‘घड़ी’ के तहत नया लिक्विड डिटर्जेंट ‘घड़ी रैपिड वॉश’ बाजार में उतारा है। यह उत्पाद विशेष रूप से बाल्टी में कपड़े धोने वाले भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह लिक्विड डिटर्जेंट पारंपरिक डिटर्जेंट पाउडर और टिकिया की प्रभावी सफाई क्षमता को आधुनिक लिक्विड डिटर्जेंट की सुविधा के साथ जोड़ता है। आरएसपीएल ग्रुप के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल ज्ञानचंदानी ने कहा कि भारतीय उपभोक्ता बेहतर और सुविधाजनक विकल्प अपनाना चाहते हैं, लेकिन अब तक बाजार में ऐसा लिक्विड डिटर्जेंट उपलब्ध नहीं था जो उनकी वास्तविक धुलाई पद्धति के अनुरूप हो। घड़ी रैपिड वॉश इसी आवश्यकता को पूरा करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। कंपनी ने इस उत्पाद का लॉन्च घड़ी ब्रांड की जन्मस्थली कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया। कार्यक्रम में वितरकों और ब्रांड सहयोगियों ने भाग लेकर इस नए उत्पाद का स्वागत किया। कंपनी के अनुसार, घड़ी रैपिड वॉश में रैपिड रिलीज टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जिससे यह पानी में तेजी से घुल जाता है और कपड़ों के रेशों तक पहुंचकर जिद्दी दागों को कम रगड़ाई में हटाने में मदद करता है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर और गहरी सफाई का अनुभव मिलता है। घड़ी रैपिड वॉश को आम उपभोक्ताओं की पहुंच में रखने के लिए इसकी कीमत भी किफायती रखी गई है। 900 मिलीलीटर पाउच की कीमत 85 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा 35 मिलीलीटर ट्रायल पैक 5 रुपये तथा 80 मिलीलीटर जुड़वा पैक 10 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का कहना है कि इस उत्पाद के माध्यम से आधुनिक लॉन्ड्री केयर को देश के अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Breaking News:

Recent News: