Search News

जन्मदिन पर समाजसेवी अब्दुल वहीद ने बांटी खुशियां, केजीएमयू में की मरीजों के तीमारदारों की सेवा

सेवा, जरूरतमंद, समाजसेवा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: June 30, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अब्दुल वहीद ने अपना 52वां जन्मदिन जरूरतमंदों के बीच मनाया। इस अवसर पर उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में भर्ती मरीजों के तीमारदारों और बच्चों के बीच पहुंचकर भोजन, फल एवं उपहार वितरित किए। साथ ही रैन बसेरे के लिए एक बड़ा वाटर कूलर भेंट कर 52 पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। विजय श्री फाउंडेशन की प्रसादम सेवा के सहयोग से न्यूरोलॉजी विभाग के सामने स्थित भोजनगृह में सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों एवं उनके तीमारदारों को पौष्टिक भोजन और फल वितरित किए गए। संस्था द्वारा संचालित रैन बसेरे में भी भोजन सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान अब्दुल वहीद ने मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे मरीजों के बच्चों को गुब्बारे, बिस्कुट, नमकीन, फल और अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की। बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। तीमारदारों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया। इसके बाद कैसरबाग स्थित अपने आवास पर भी उन्होंने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए। उन्होंने विजय श्री फाउंडेशन के रैन बसेरे के लिए एक बड़ा वाटर कूलर भेंट किया, जिससे वहां ठहरने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने 52 पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। विजय श्री फाउंडेशन के संचालक एवं समाजसेवी विशाल सिंह 'फूडमैन' ने अब्दुल वहीद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करना समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य है। उन्होंने रैन बसेरे के लिए वाटर कूलर उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में देवेंद्र उर्फ सुमन, रामजी वर्मा, जितेंद्र, अभय अग्रवाल, इमरान कुरैशी, संजय गुप्ता, परवेज अख्तर, डॉ. आदर्श त्रिपाठी, जमील मालिक, मुजीब बेग, आरिफ मुकीम, मोहम्मद इकराम, अवधेश सोनकर, अमरजीत कुरील, सुरेंद्र सोनकर, तौसीफ आलम, तमजीद आलम सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: