Search News

जानकीपुरम के मड़ियांव गांव स्थित रामलीला मैदान में शीतल जल प्याऊ मशीन का लोकार्पण

लोकार्पण
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 20, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर जानकीपुरम के मड़ियांव गांव स्थित रामलीला मैदान में शीतल जल प्याऊ (मशीन) का लोकार्पण पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्षद के अनुरोध पर एंजेल्स फाउंडेशन के अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव ने जनहित में यह पहल की। कार्यक्रम के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मशीन का शुभारंभ कराया। बताया गया कि रामलीला मैदान में सप्ताह में तीन दिन बाजार लगता है, जहां सैकड़ों व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं और बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए यहां आने वाले लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। स्थानीय निवासियों ने इस सराहनीय पहल के लिए पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी और शशिकांत श्रीवास्तव का आभार जताया।

Breaking News:

Recent News: