Search News

डालीगंज में अतिक्रमण पर सख्त हुए विधायक, नोटिस के बाद होगा ध्वस्तीकरण

निरीक्षण
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: June 27, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। डालीगंज क्षेत्र में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विधायक डॉ. नीरज बोरा ने शनिवार को नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ मुख्य बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अतिक्रमण, जल निकासी, सफाई और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित अतिक्रमणकारियों को तत्काल नोटिस जारी किए जाएं। तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने रामलीला मैदान से मोहन मीकिन की ओर जाने वाले बड़े नाले की आधुनिक मशीनों से हो रही सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने, अवस्थापना निधि से रिटेनिंग वॉल बनाकर नाले को ढकने तथा संबंधित पुलिया का चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिए। डॉ. बोरा ने डालीगंज की मछली मंडी को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने, कलक्टरगंज स्थित डालीगंज स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटाने और कूड़ा पड़ाव घर को हटाने के भी निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ, जोनल अधिकारी मनोज यादव सहित नगर निगम के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: