Search News

डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में लखनऊ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाल निकुंज स्कूल से शुरू हुई यात्रा मड़ियांव थाने होते हुए वापस पहुंची।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 11, 2026

हर घर तिरंगा अभियान: डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में लखनऊ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

लखनऊ। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मोहिबुल्लापुर स्थित बाल निकुंज स्कूल से शुरू होकर मड़ियांव थाने होते हुए वापस बाल निकुंज स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि एवं नेतृत्वकर्ता क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा रहे। उन्होंने पैदल यात्रा की अगुवाई करते हुए छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।

बाल निकुंज स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। यात्रा के पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

‘तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक’

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन के मन में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है।

विधायक ने कहा कि जब बच्चे और क्षेत्रवासी हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकलते हैं तो यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने देश की आजादी के महत्व को समझने तथा राष्ट्र की प्रगति और अखंडता के लिए निरंतर समर्पित रहने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में हृदयनारायण जायसवाल, प्रबंधक, भगवती भंडारी, सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर, दिनेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, मंडल महामंत्री विनोद अवस्थी, दिनेश पाल, मंडल मंत्री आदित्य गौड़ एवं राहुल मिश्र, नम्रता सिंह, पार्षद रश्मि सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेयी, प्रदीप शुक्ला, शक्ति केंद्र संयोजक एन.के. पांडेय, शीलू जायसवाल, नैन्शु मिश्र, विशम्भर प्रधान और प्रभात त्रिपाठी, राम शरण सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक मौजूद रहे।

इसके अलावा बाल निकुंज विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली। आयोजन के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का प्रयास किया गया।

Breaking News:

Recent News: