Search News

धारी ब्लॉक प्रमुख भावना ने पंचायत निधि से बहाई विकास की गंगा

नैनीताल के धारी विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख भावना ने एक वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय कार्य कराए। जानें पूरी खबर।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 18, 2026

ब्लॉक प्रमुख भावना ने अपनी क्षेत्र पंचायत निधि से क्षेत्र में बहाई विकास की गंगा

नैनीताल: विकासखंड धारी की युवा और शिक्षित ब्लॉक प्रमुख भावना ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में "सेवा, समर्पण और विकास" के मंत्र के साथ क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिख दी है। उन्होंने अपनी क्षेत्र पंचायत निधि से हर ग्राम पंचायत में विकास कार्य करवाए हैं। ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार

ब्लॉक प्रमुख भावना ने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाना ही उनका संकल्प है। इसी सोच के साथ उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत विकासखंड के लगभग 14 परिषदीय विद्यालयों में मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया है। इससे बच्चों को बेहतर पठन-पाठन का माहौल मिला है। स्कूलों में शौचालय, पेयजल और फर्नीचर की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में भी बड़े कदम उठाए गए हैं। ब्लॉक प्रमुख भावना ने अपने प्रयासों से जिला योजना से दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए धनराशि स्वीकृत कराई है, जिससे अस्पतालों में आवश्यक उपकरण, दवाएं और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

सड़क, पेयजल और आंगनवाड़ी केंद्रों का उन्नयन

ब्लॉक प्रमुख भावना ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों, पेयजल लाइनों और आंगनवाड़ी केंद्रों के उन्नयन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए ग्राम प्रधानों और क्षेत्रीय जनता के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

स्थानीय लोगों ने ब्लॉक प्रमुख के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवा नेतृत्व ने विकासखंड को नई दिशा दी है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में धारी विकासखंड शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आदर्श बनेगा।

ब्लॉक प्रमुख भावना ने अपनी क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि उनका प्रयास रहेगा कि विकासखंड का हर एक गांव मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हो और पहाड़ का युवा यहीं रोजगार और शिक्षा के अवसर पा सके।

Breaking News:

Recent News: