Search News

नए विद्यार्थियों के स्वागत के साथ शुरू हुआ दीक्षारंभ-2026

महर्षि यूनिवर्सिटी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: August 24, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लखनऊ कैंपस में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए दीक्षारंभ-2026 ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, सुविधाओं, संस्थागत मूल्यों और छात्र हित में संचालित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मोटिवेशनल एल्युमनी टॉक रहा। इसमें विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों गौरव शुक्ला, अभिषेक मिश्रा और अर्पित प्रजापति ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने फार्मेसी के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं, रोजगार के अवसरों और पेशेवर जीवन में सफलता के लिए जरूरी कौशल के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग नियमों, छात्र सहायता सेवाओं, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट, शैक्षणिक गतिविधियों, शोध, कौशल विकास और करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और उपलब्ध संसाधनों से परिचित कराया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह, कुलसचिव गिरीश छिमवाल सहित विभिन्न फैकल्टी सदस्य एवं स्टाफ मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: