Search News

नगर कीर्तन एवं दीवान कार्यक्रम में सम्मानित हुए भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी

नगर कीर्तन एवं दीवान कार्यक्रम
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 14, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। खालसा पंथ के साजना दिवस एवं पावन बैसाखी पर्व पर श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, हिंडोला लखनऊ में आयोजित नगर कीर्तन एवं दीवान कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी सम्मानित हुए। भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह ने कहा कि गुरु साहिब की वाणी, सेवा, समर्पण और मानवता के दिव्य संदेश को आत्मसात करने का अवसर मिला। भक्तिमय वातावरण एवं संगत की श्रद्धा ने मन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। तो वहीं अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि गुरु साहिब ने खालसा पंथ की रचना कर हमें सिखाया कि सच्चा इंसान वही है जो निडर हो, सत्य के मार्ग पर चले और मानवता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि सतवीर सिंह, आनंद, डॉ. अमरजोत सिंह, मनमीत सिंह बंटी, हरमिंदर सिंह टीटू, दलजीत सिंह काकू, देवेनपाल सिंह शालू सहित सम्मानित संगतजनों का मौजूद रहें।

Breaking News:

Recent News: