Search News

नवयुग कन्या महाविद्यालय में बी.कॉम विभाग के द्वारा आयोजित हुआ फेयरवेल 2026

नवयुग कन्या महाविद्यालय
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 23, 2026

भावना यादव ने जीता मिस फेयरवेल का खिताब

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। नवयुग कन्या महाविद्यालय में बी.कॉम विभाग के द्वारा फेयरवेल 2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्राचार्या डॉ. मंजुला उपाध्याय तथा सभी अध्यापकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या एवं अध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ जिनमें समूह नृत्य, अर्ध-शास्त्रीय नृत्य, एकल प्रस्तुतियाँ और मिक्स प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे कार्यक्रम अत्यंत आकर्षक और मनोरंजक बन गया। कार्यक्रम के दौरान पिक एंड परफॉर्म और पेपर डांस जैसे मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिससे सभी उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही, जिसमें तीन चरण रैम्प वॉक, प्रतिभा प्रदर्शन तथा प्रश्न-उत्तर दौर शामिल रहे। जिसमें मिस फेयरवेल का खिताब भावना यादव ने जीता, तो वहीं प्रथम रनर-अप आयुषी चौरसिया व द्वितीय रनरअप महिमा रही। मिस क्यूटी का खिताब खुशी ने जीता, तो वहीं मिस ग्लैमरस में अनुष्का त्रिवेदी ने बाजी मारी।

Breaking News:

Recent News: