Search News

नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केंद्र में हुईं प्रखंड लोहिया नगर की मासिक बैठक

बैठक
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 23, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केंद्र में प्रखंड लोहिया नगर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने विकासनगर में हुई आकस्मिक अग्निकांड दुर्घटना में अदम्य साहस और कर्तव्य परायणता के साथ कार्य करने वाले वार्डेनों की जमकर तारीफ की, उनके द्वारा उक्त दुर्घटना में जनमानस की सहायता हेतु कार्य कर रहे घायल हुए ऋषि श्रीवास्तव पोस्ट वार्डन 3 को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। साथ ही अग्निनागरिक सुरक्षा नियंत्रण केंद्र में प्रखंड लोहिया नगर की मासिक बैठक का आयोजनकांड दुर्घटना के समय विशेष सहयोग करने वाले वरिष्ठ वार्डन अधिकारियों, वार्डनो डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सिंह सेठी, प्रखंड की सहायक उप नियंत्रक रेखा पांडे, डिविजनल वार्डन लोहिया नगर सुनील तिवारी, हजरत गंज डिविजनल वार्डन आशीष कपूर, स्टाफ ऑफिसर टू डिवीजनल वार्डन कमलेश सिंह, घटना नियंत्रण अधिकारी शोएब जली, पोस्ट वार्डन आरक्षित सौरभ अग्रवाल, सेक्टर वार्डन आमिर अब्बास आदि को लक्ष्मण पुरस्कार 2026 से नवाजा गया। प्रखंड की सहायक उप नियंत्रक रेखा पांडे ने सभी वार्डेनो की बहादुरी एवं उनके कर्तव्य निष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में ऐसे ही पूरी लगन से कार्य करने को प्रेरित किया। इस मौके पर प्रखंड के 15 वार्डेनो को पदोन्नति आदेश भी प्रदान किया गया। प्रखंड लोहिया नगर की तरफ से 21 वार्डन को अदम्य साहस सम्मान से पुरस्कृत किया गया।

Breaking News:

Recent News: