Search News

नाबालिग से दुष्कर्म में अलीगंज पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मारपीट और धमकी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में इस्तेमाल कार भी सीज।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 21, 2026

 नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अलीगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कार सीज

लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देशों के अनुपालन में थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की गिरफ्तारी

मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बंधा रोड के पास से दो आरोपियों को धर दबोचा:

  • जतिन बाजपेई उर्फ छोटू (पुत्र कौशल वाजपेई, निवासी त्रिवेणी नगर-3)
  • दीपक उर्फ शिवम शुक्ला (पुत्र आनंद कुमार शुक्ला, निवासी 60 फ़िटा रोड, त्रिवेणी नगर-3)

घटना में प्रयुक्त कार सीज

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई मारुति बलेनो कार को मोटर व्हीकल एक्ट (एमवी एक्ट) के तहत सीज कर लिया है।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला अपराध

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बयान दर्ज कराया। पुलिस अब दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि दोनों के खिलाफ पहले से जुआ अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पीड़िता को सुरक्षा और चिकित्सा सहायता उपलब्ध

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की सुरक्षा, आवश्यक सहायता और उपचार सुनिश्चित करा दिया गया है। मामले में अन्य साक्ष्य जुटाने और अग्रिम विवेचना की प्रक्रिया जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार के साथ उप निरीक्षक अमित कुमार, अभय प्रताप सिंह, शेषमणि मिश्रा, कांस्टेबल आमीन, कांस्टेबल सक्षम सोनकर, स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल अवधेश गिरी, नदीम, संतोष कुमार, अमित गौतम, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल विशेष दुहूण और अमन शुक्ला शामिल रहे।

Breaking News:

Recent News: